भागलपुर, मई 18 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में अवर निबंधन कार्यालय को चार वर्ष बाद भी अपना स्थायी भवन नहीं मिल सका है। फिलहाल रजिस्ट्री कार्यालय पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में संचालित हो रहा है। भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण यहां कार्यरत कर्मियों एवं आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कार्यालय परिसर में पानी जमा हो जाता है, जबकि पर्याप्त जगह नहीं होने से अभिलेखों के रखरखाव में भी कठिनाई होती है। कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जमीन रजिस्ट्री एवं अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से नए भवन निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। लोगों ने शीघ्र आधुनिक सुविधाओं से...