भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय चान्दन में अष्टम वर्ग उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिसमें विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलती है। विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.