भागलपुर, फरवरी 3 -- चांदन। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जमाबंदी सुधार को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व कर्मियों ने जमीन से संबंधित अभिलेखों की त्रुटियों को दुरुस्त करने, नाम सुधार, रकबा मिलान और लंबित मामलों के निष्पादन पर कार्य किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने कागजात लेकर पहुंचे और मौके पर ही आवेदन दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुराने अभिलेखों की वजह से कई लोगों को दाखिल-खारिज, ऋण और योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है, जिसे दूर करने के लिए यह पहल की गई है। शिविर में राजस्व कर्मचारी, हल्का कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि अब उन्हें प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.