बांका, मई 30 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के भदरिया गांव के समीप चांदन नदी में मिले पुरातात्विक स्थल के संरक्षण के लिए नदी में बने रिंग बांध के टूट जाने से स्थल को नुकसान होने की संभावना बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पुरातात्विक स्थल के संरक्षण के लिए तारडीह पुल के समीप से चांदन नदी में रिंग बांध बनाया गया था। इसमें करोड़ों रुपए की राशि खर्च हुई थी। लेकिन इस बांध की देखरेख सही ढंग से नहीं होने के कारण यह जगह-जगह से टूट गया।‌ यह भी पढ़ें- पुरातात्विक स्थल संरक्षण हेतु बना रिंग बांध टूटाखुदाई का कार्य रिंग बांध बनने के बाद पुरातात्विक स्थल के लिए चिन्हित जमीन पर खुदाई का काम शुरू किया गया। हालांकि कुछ ही दिनों बाद खुदाई का काम बंद हो गया। इधर नदी में लगातार बालू खनन होने से धीरे-...