बांका : चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवती पहुंची अस्पताल
बांका, सितम्बर 23 -- बांका, निज संवाददाता। बांका रेलवे जंक्शन पर बुधवार को चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक युवती को भारी पड़ गई। ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही उतरने के प्रयास में युवती ने छलांग लगा दी और संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05573 जमालपुर-देवघर पैसेंजर से भागलपुर से यात्रा कर रही युवती को बांका जंक्शन पर उतरना था।
घटना का विवरण इसलिए दौरान ट्रेन बांका स्टेशन पहुंचने के बाद धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान युवती ने ट्रेन के पूरी तरह रुकने का इंतजार नहीं किया और उतरने की कोशिश में छलांग लगा दी। चलती ट्रेन से नीचे उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर जा गिरी। हादसे में युवती को गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.