भागलपुर, मार्च 25 -- बांका। एक संवाददाता जिले के तुलसीपुर गांव में अचानक लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अचानक घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगी हो सकती है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...