बांका : घर का ताला तोड़कर उड़ाई संपत्ति
बांका, जून 22 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धर्मराही गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात संजीव कुमार सिंह के सुने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और 51 हजार रुपए नगदी सहित एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर लिया। इस संबंध में गृह मालिक संजीव कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है की वे सपरिवार भागलपुर में रहते हैं। चार पांच दिन पर कभी कभी आकार घर का देख देख करते हैं। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दिया की उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर आए तो देखा की घर के सारे कमरे और गोदरेज आदि का ताला टूटा था। गोदरेज से 51 हजार रुपए नगदी और सोने चांदी के जेवरात गायब थे। उन्हें पूरा विश्वास है की अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर में चोरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.