बांका, मार्च 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ मोहल्ले में बुधवार को घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने बताया कि नवाजगढ़ मोहल्ले के मनीष यादव का अपने घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इससे आक्रोशित होकर उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...