बांका, मई 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महथूडीह गांव में पारिवारिक विवाद को ले एक वृद्ध महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वृद्ध महिला ने पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता अनवरी खातून अपनी पुत्री के साथ थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के अनवरी खातून का पुत्र मोहम्मद सरफरा परिवार का भरण पोषण करने परदेस में हैं। इस बीच किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू रेशमा खातून ने विवाद के दौरान पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगी। वृद्ध महिला ...