बांका, दिसम्बर 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में शुक्रवार को एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मादाचक गांव के गुलचन रजक ने घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी तब घर वालों को जानकारी मिली कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। घर के लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.