भागलपुर, मार्च 16 -- बांका। एक संवाददाता चंदन प्रखंड के पूर्वी कटसकरा पंचायत के गौरा गांव में मुख्य सड़क पर नाला निर्माण का कार्य कराया गया है, जिससे बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि नाला निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही जमा कर देने से अब लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क पर मिट्टी जमा रहने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण का काम तो अच्छा है, लेकिन मिट्टी को सड़क से हटाकर किनारे नहीं किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.