बांका, जनवरी 11 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार स्थित तैलीय वैश्य धर्मशाला में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के आगामी कार्यक्रमों तथा शताब्दी वर्ष के आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रचारक सह दक्षिण बिहार के प्रांत प्रमुख अंजनी कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवक हर हिंदू घर में जाकर लोगों को संघ की विचारधारा, संघ गाथा तथा राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक परिवार को संघ गाथा से संबंधित पत्रक के साथ भारत माता का चित्र भेंट किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य ...