बांका, मई 30 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज के गढ़ी कुर्मा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के समापन उपरांत गुरुवार से 24 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया। रामधुन समापन के साथ प्रतिमा का विर्सजन शुक्रवार को हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव के सभी बच्चों से से लेकर बुजुर्गों की टोली जय माता दी का जयकारा लगाते नजर आए। जबकि गांव के युवाओं का जत्था डीजे की धुन पर नाचते झूमते हुए दिखे। प्रतिमाओं का विसर्जन समीप के बदुआ नदी में किया गया। मौके पर ग्रामीण बुधन प्रसाद सिंह, गजय कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह सहित सभी ग्रामीण सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- बांका : गढ़ी कुर्मा में अखंड रामधुन समापन के साथ प्रतिमा का हुआ विसर्जन यह भी पढ़ें- गढ़ी कुरमा में अखंड रामधुन संकीर्तन से भक्तिमय माहौल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...