भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गढ़ीटांड़ में पंचायत समिति मद से नली-गली निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वर्षों से कच्ची गलियों और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में आवाजाही बेहद कठिन हो जाती थी और गंदा पानी घरों के सामने जमा रहता था। नली-गली बनने से स्वच्छता में सुधार के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...