भागलपुर, जनवरी 29 -- बांका। खेसर थाना पुलिस ने बीते बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पथलकुड़िया गांव से चार एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी आरोपी गांव में ही छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर चारों को धर दबोचा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...