भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। जिले भर में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और बाजारों में आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। खासकर स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जहां छात्र-छात्राएं मूर्तियों की सजावट, रंग-रोगन और विद्यादेवी की आराधना की व्यवस्था में जुटे हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, मूर्ति, सजावटी लाइट और फूलों की खरीदारी से रौनक बढ़ गई है। पूजा समितियां सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी सतर्क नजर आ रही हैं। सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण की भी तैयारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.