बांका, मई 11 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग छात्रा लापता हो गई। घटना बीते 7 मई की है। इस संबंध में छात्रा की मन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है की उसकी पुत्री 7 मई को सुबह 6 बजे कोचिंग पढ़ने गई।11 बजे तक लौट कर नहीं आई तो पूछताछ करने कोचिंग गई। वहां कोचिंग संचालक ने बताया की पेट दर्द की बात कहकर 7 बजे ही घर चली गई। इसके बाद खोजबीन के क्रम में पता चला की डारा गांव के कपिलदेव सिंह का पुत्र बादल कुमार शादी की नियत से उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले भागा है। यह भी पढ़ें- परीक्षा देने गई छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी छात्रा की मां ने कहा है की डारा गांव के प्रिंस कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह और नीतीश कुमार सिंह ने कुछ दिन पूर्व धमकी दिया था की तुम्हारी पुत...