भागलपुर, मार्च 16 -- बांका। एक संवाददाता रामपुर-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर कैंदुआर बाजार के समीप सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सोमवार को एक हाइवा गाड़ी गहरे गड्ढे में फंस गई, जिससे करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाइवा के फंसने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और अन्य वाहनों की मदद से हाइवा को बाहर निकाला, तब जाकर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...