भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। कुशमी माघी काली मेला में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में खेल-तमाशे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मौत का कुआं, सर्कस, झूला और अन्य खेल साधन बच्चों और युवाओं को खूब भा रहे हैं। मेला क्षेत्र में खाने-पीने और घरेलू सामान की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु मां काली की पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद ले रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला से स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.