भागलपुर, जनवरी 19 -- बांका। बांका जिले के कुमारपुर गांव में माघी काली मेला को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आज मेला परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला समिति के अनुसार दिन में देवी काली की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। वहीं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक का मंचन होगा, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचेंगे। मेले को लेकर गांव में चहल-पहल बढ़ गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मेला समिति ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.