भागलपुर, अप्रैल 1 -- बांका। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह टीका गर्भाशय कैंसर के साथ-साथ स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ ले सकें। डॉ. आशीष कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.