बांका : कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र शुरू
भागलपुर, मार्च 19 -- बांका, एक संवाददाता। जिले में कलश स्थापना के साथ ही चैती नवरात्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। पुजारियों ने बताया कि नौ दिनों तक अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग पूरे भक्ति भाव से पूजा-पाठ में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.