मुंगेर, मई 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। डटबाटी गांव में आयोजित त्रैरात्र अखंड संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संकीर्तन के दौरान लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है और इसमें आसपास के गांवों के लोग भी शामिल होते हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...