बांका, अप्रैल 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत पिंड़रा गांव स्थित पहाड़ नाथ शिव मंदिर परिसर में भक्त मनोज यादव के द्वारा आयोजित 24 घंटे रामधुन संकीर्तन का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। पंडित आचार्य संजीव पाण्डेय के सानिध्य में प्रातः यज्ञ स्थल से 51 कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु कन्याएं पवित्र बढ़ुआ नदी पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर पुनः कलश यात्रा मंदिर परिसर लौटीं। इसके उपरांत पूजक मनोज यादव एवं उनकी धर्मपत्नी फुलमनी देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रामधुन संकीर्तन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली द्वारा भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.