भागलपुर, जून 22 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट सलेमपुर गांव में रविवार की रात करंट लगने से एक महिला मूर्छित हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि महिला घरेलू कार्य कर रही थी, इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी है। समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण महिला की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...