बांका, मई 7 -- बौंसी, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस से परेशान बौंसी व आसपास के लोगों को बुधवार रात राहत मिली। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। आंधी के कारण कुछ फूस के घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़कों पर पेड़ गिर गए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया, वहीं किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- बांका : ओलावृष्टि आंधी-बारिश का असर, गर्मी से मिली निजात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...