बांका : उद्घाटन मैच में अमरपुर ने मुंगेर को किया पराजित
बांका, जून 27 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के भदरिया गांव के शैलेश बाबा मैदान पर शुक्रवार से क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार ने किया। इस मौके पर पंसस मनोज शर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा, विकास भगत एवं राजन भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच अमरपुर एवं मुंगेर के बीच खेला गया। अमरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 122 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमरपुर की ओर से राजा ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी मुंगेर की टीम 60 रनों पर ही सभी विकेट खो दिए। अमरपुर टीम के राजा ने तीन विकेट चटकाए। मैच में विपिन सिंह एवं पवन कुमार पासवान ने अंपायरिंग की जबकि स्कोरिंग युवराज सिंह एवं गुणसागर कुमार ने की। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.