भागलपुर, मार्च 25 -- बांका। एक संवाददाता जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न तालाबों, नदियों और घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की लंबी उम्र की कामना की। छठ पर्व को लेकर शहर और गांवों के घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रशासन की ओर से भी घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर मौजूद रहे और छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.