बांका : उत्कृष्ट कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट सम्मानित
बांका, सितम्बर 28 -- बांका, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यापक गर्भपात देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट, बांका को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट की ओर से यह सम्मान बांका के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने प्राप्त किया। सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण गर्भपात सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा समुदाय तक बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को बांका जिले में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.