भागलपुर, मार्च 19 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के आनंदपुर थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। ईद के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.