बांका, सितम्बर 28 -- बांका, एक संवाददाता। सोमवार को आर्म्स एक्ट के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, बांका के न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। न्यायालय में जयपुर थाना कांड संख्या 28/24 (GR-908/24) का फैसला 28 सितंबर 2026 को सुनाया गया। बांका पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में सहायक अभियोजन पदाधिकारी श्रीमती जागृति कुमारी द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक साक्ष्य, गवाहों की गवाही, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं चार्जशीट के आधार पर आरोपियों पिंटू कुमार दास, पिता- केदार दास तथा पूर्ण कुमार मेहदा, पिता- प्रेम मेहदा, दोनों निवासी उमयझीहा थाना-रिखिया, जिला देवघर (झारखंड) को दोषी पाया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को धारा 25(1-b)a आर्म्स एक्ट के तहत दो वर्ष का साधारण कारावास एवं Rs.2,000 अर्थदंड तथा ...