बांका : आपसी कलह से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक
बांका, जून 29 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। पारिवारिक कलह से तंग आकर रविवार को थाना क्षेत्र के देवासी गांव की एक महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उक्त महिला गांव के किशोर यादव की पत्नी पेखिया देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को उक्त महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे आहत होकर उसने घर में रखे कीटनाशक दवा को खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जब पूछताछ किया तो उसने कीटनाशक दवा खाने की बात बताई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बांका : आपसी कलह से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक जहां डॉक्टर बिनोद कुमार एवं शैलजानंद शुक्ला द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.