भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज क्षेत्र के आपदा मित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बांका जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर दिया गया। आपदा मित्रों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। उन्होंने मांग की कि आपदा मित्रों को नियमित मानदेय, स्थायी व्यवस्था तथा प्रशिक्षण व उपकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपदा के समय वे बेहतर ढंग से सेवा दे सकें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। आपदा मित्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.