भागलपुर, मार्च 2 -- बांका। एक संवाददाता आनंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणडीह बाड़ी टोला में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजेश हंसदा के घर से करीब 45 लीटर अवैध देसी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके पर मौजूद लगभग 300 लीटर जावा महुआ को भी विनष्ट कर दिया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी राजेश हंसदा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.