बांका : आनंदपुर पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाबाडीह बालू घाट से अवैध तरीके से बालू का खनन कर उसे ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। हालांकि पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया और खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.