बांका, अप्रैल 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका-जसीडीह रेलखंड पर आज बुधवार से नई डेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। खासकर कटोरिया और चांदन सहित आसपास के इलाकों के लोगों को इस नई ट्रेन से काफी सहूलियत मिलने वाली है। रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03547 जसीडीह से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान कर देवघर और चांदन होते हुए 04:37 बजे कटोरिया पहुंचेगी और करझौंसा के रास्ते 5:25 बजे बांका पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03548 बांका से खुलकर सुबह 06:08 बजे कटोरिया पहुंचेगी और चांदन व देवघर होते हुए सुबह 7:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी। कटोरिया स्टेशन पर दोनों ओर इस ट्रेन का एक मिनट का ठहराव निर्धारित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.