भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार जयंती समारोह के दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.