बांका : आज भूरना व गोडधावर पंचायत में लगेगा समाधान शिविर
बांका, जून 2 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों में क्रमवार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर के तहत मंगलवार को भूरना एवं गोडधावर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि समाधान शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।शिविर में तैनात सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थित होकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा उनकी समस्याओं के निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया है।बीडीओ ने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन विभागीय निर्देशों के आलोक में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- समस्याओं के समाधान को पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.