मुंगेर, मई 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में आज बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना और जनगणना कार्य को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं आगामी जनगणना को लेकर भी तैयारी तेज कर दी गई है। बैठक में पर्यवेक्षकों को कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बांका : जनगणना कार्य ने पकड़ी रफ्तार अधिकारियों का मानना है कि नियमित समीक्षा से योजनाओं के क्रियान्वयन में ...