भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के मालडा गांव में बेमौसम आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कच्चा घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, इस प्राकृतिक आपदा से आसपास के किसानों की फसलों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। खेतों में लगी फसल हवा के झोंकों से झुक गई और कुछ जगहों पर गिर भी गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी सरकार से राहत सहायता प्रदान करने की मांग की है ताकि प्रभावित परिवार और किसान जल्द सामान्य स्थिति में लौट सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...