भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में हाल ही में हुई तेज आंधी और बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति झेल रहे किसानों की फसल को इस बारिश से नया जीवन मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से मूंग की फसल के बेहतर उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों ने बताया कि समय पर हुई यह बारिश उनके लिए वरदान साबित हो सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवा से हल्का नुकसान भी हुआ है, लेकिन अधिकांश किसानों ने इसे फायदेमंद बताया। यह भी पढ़ें- बांका : आंधी-बारिश से घर उजड़ा, फसल नुकसान कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आगे भी मौसम संतुलित रहा तो इस वर्ष मूंग की अच्छी पैदावार संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.