बांका : आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस का हुआ आयोजन
भागलपुर, जुलाई 20 -- बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोद भराई दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई तथा उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित भोजन, समय पर टीकाकरण और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को फल, पोषण सामग्री तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.