बांका, मार्च 10 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य बाराहाट में रोगी कल्याण समिति की बैठक बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस आयोजित बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्तावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसके बाद अस्पताल के सौंदर्य करण और रोगियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई कार्य पर प्रस्ताव लिया गया।जिसमें अस्पताल के मुख्य द्वार पर साइन बोर्ड का निर्माण अस्पताल के प्रथम तल जाने के लिए रैंप का निर्माण लाइटिंग आदि पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रशिमी सीमा स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार रोगी कल्याण समिति के सदस्य अमीत साह मनोज यादव तुलसीदास सहित कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...