बांका, मई 7 -- बौंसी, निज संवाददाता। रेफरल अस्पताल में गुरुवार को एक दुर्घटनाग्रस्त बुजुर्ग को लेकर परिजन पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अर्चना कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इलाज के दौरान मरीज वार्ड के बेड से गिर गया। इसी बात को लेकर परिजन हो हल्ला मचाने लगे। घटना के बाद मरीज के पुत्रों के बीच आपसी कहासुनी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार बगडुम्मा गांव निवासी 67 वर्षीय सुदामा यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे थे। मामला बढ़ने पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि परिजनों ने सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- बांका : अस्पताल में परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.