बांका, मई 9 -- बौंसी, निज संवाददाता। थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक बालू तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी अनीश बिहारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कैरी दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर ले जा रहे गाजियाडीह गांव निवासी प्रेम मोहन उर्फ प्राणमोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। बताया गया कि क्षेत्र में बालू माफिया द्वारा लगातार अवैध बालू तस्करी की जा रही थी, जिसको लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। यह भी पढ़ें- बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्रेलर जब्त, एफआईआर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.