भागलपुर, फरवरी 3 -- कटोरिया। कटोरिया गांव में अलाव तापने के दौरान चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों के अनुसार ठंड से बचने के लिए बच्ची आग के पास बैठी थी, तभी अचानक कपड़ों में आग लग गई। आनन-फानन में परिजनों ने आग बुझाई और स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों ने आग से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर बच्चों को अलाव से दूर रखने की सलाह दी है। गांव में घटना को लेकर चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.