भागलपुर, जनवरी 30 -- बांका: बांका जिले के अमरपुर सहित तीन स्थानों पर स्वीकृत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) अब तक भवन निर्माण की बाट जोह रहे हैं। एपीएचसी की स्वीकृति मिलने के बावजूद भवन नहीं बनने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भवन निर्माण में हो रही देरी के कारण सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...