भागलपुर, दिसम्बर 8 -- अमरपुर। शहर के बीचोंबीच बना कूड़े का अस्थायी डंपिंग जोन अब स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या बन चुका है। बाजार और आवासीय इलाकों के पास लगातार कचरा फेंके जाने से तेज बदबू और सड़ांध फैल रही है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को भी दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पास के दुकानदारों और घरों में रहने वाले लोगों को हो रही है, जो दिनभर सड़ांध के बीच रहने को मजबूर हैं। नगर परिषद की ओर से समय पर कचरा उठान नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को शहर से बाहर स्थायी डंपिंग स्थल बनाना चाहिए ताकि स्वच्छता की स्थिति सुधर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.