बांका : अमरपुर नगर पंचायत को मिलेगा जल सैरात व हाट बाजार का प्रभार
भागलपुर, मार्च 25 -- बांका। एक संवाददाता जिले के अमरपुर नगर पंचायत को जल्द ही नगर निकाय अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के अधीनस्थ जल सैरात तथा सार्वजनिक हाट बाजार का प्रभार मिल सकता है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विभाग के निर्देश के अनुसार नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तालाब, घाट, हाट बाजार और अन्य सार्वजनिक संसाधनों का प्रबंधन नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। इससे इन संसाधनों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी। स्थानीय स्तर पर इन व्यवस्थाओं के संचालन से नगर पंचायत को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। विभागीय पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.