भागलपुर, मई 4 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लगे अधिकांश हाई मास्ट लाइट इन दिनों खराब पड़े हैं, जिससे रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहने से दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि कई महीनों से लाइट बंद है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। खासकर शाम के बाद महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में दिक्कत होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र ही खराब लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। वहीं, कुछ वार्ड पार्षदों ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.